गाजीपुर। एमएलसी चुनाव में बुद्धवार को ऐतिहासिक घटनाचक्र घटा जिसके चलते पूरे जिले की राजनीति में हलचल पैदा हो गयी। समाजवादी पार्टी के इतिहास में पहली बार किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पं. भोलानाथ शुक्ल और देवेंद्र सिंह ने पर्चा वापस ले लिया है। अब केवल दो लोग ही बचे हैं। जिनमे विशाल सिंह और मदन यादव हैं। पर्चा वापसी की अंतिम समय 24 मार्च तक है।
